बेतुल
बैतूल ट्रैकमैन की सुरक्षा व लंबित मांगों को लेकर सीआरएमएस का धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (सीआरएमएस) की बैतूल शाखा द्वारा गुरुवार को ट्रैकमैन कर्मचारियों की सुरक्षा और पुरानी लंबित मांगों को लेकर एडीईएन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में ट्रैक पर कार्य करते समय दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ी हैं, जो सुरक्षा इंतजामों की कमी को दर्शाती हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि रेलवे ट्रैक पर कार्यरत ट्रैकमैनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करें।
कार्यक्रम के अंत में सीआरएमएस पदाधिकारियों ने अपनी पुरानी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने हेतु रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सोहन यादव, सचिव धीरेंद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील धोटे, सहसचिव राजेश बारस्कर, कोषाध्यक्ष श्रवण ठाकुर सहित युवराज विश्वकर्मा, अलकेश बनखेड़े, वैभव असोले, गणेश बरखने, रामरतन हिंगवे, धीरज यादव, विजय बुआडे और देवीदास चौरे उपस्थित रहे।


