फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से पढ़े डॉ फारुख अहमद डार को जी एस मेडिकल कॉलेज से देर रात दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार …

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – पिलखुवा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज जी एस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर फारुख अहमद डार को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया और अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई । देर रात GS मेडिकल कॉलेज में जम्मू कश्मीर के रहने वाले प्रसूति विभाग में डाक्टर फारुख अहमद डार को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर गई है । डॉक्टर के कमरे से लैपटॉप , मोबाइल , डायरी व कुछ सामान को कब्जे मे लेकर दिल्ली पुलिस चली गई । दिल्ली में हुए ब्लास्ट में पूछताछ के लिए डॉ फारुख अहमद डार को देर रात दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है ।
जी एस मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर मनोज शिशोदिया ने बताया कि , जी एस मेडिकल कालेज के प्रसूति विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ फारुख अहमद डार पिछले डेढ़ साल से कालेज में काम कर रहे हैं । वे जम्मू के रहने वाले है । डॉक्टर फारुख के लैपटॉप , पेनड्राइव , मोबाइल और कुछ अन्य सामान भी पुलिस ले गई है । फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमडी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ फारुख ने ज़ी एस मेडिकल कॉलेज ज्वाइन किया था । फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से पिछले वर्ष ही एमबीबीएस एमडी किया था । देर रात दिल्ली पुलिस मेडिकल कॉलेज में आई और डॉ फारुख अहमद डार को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है । इनके लैपटॉप , फोन , पेनड्राइव सहित कुछ अन्य सामान भी ले गए हैं ।



