
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “झारखण्ड 25” थीम पर आधारित जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 नंवबर को जिला परिवहन विभाग के द्वारा “Green Godda Clean Godda” के तहत पुराना समाहरणालय से बायोडायवर्सिटी पार्क तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त गोड्डा अंजली यादव व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रबुद्ध नागरिक, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट व युवा वर्ग शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों के उज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि खेल भावना और अनुशासन को जीवन में आत्मसात करना सफलता की कुंजी है। प्रतियोगिताओं में शामिल होना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। प्रतिभागियों को चाहिए कि वे एक-दूसरे का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में भाग ले और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभागियों को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि व्यक्ति में आत्म नियंत्रण, नियमों के पालन की प्रवृत्ति और मानसिक सशक्तता का विकास होता है। प्रतिभागियों के लिए फिजिकल फिटनेस शरीर के लिए बेहद जरुरी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि आज हम झारखंड को एक युवा और प्रगतिशील राज्य के रूप में देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास और समृद्धि का संदेश पहुंचाना है। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य एक समृद्ध, विकसित और मजबूत झारखंड बनाना है। कार्यक्रम के अंत में जिला परिवहन पदाधिकारी , गोड्डा कंचन कुमारी भुदोलिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता,गोड्डा प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अशोक प्रियदर्शी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल,प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी गौरव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा,जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला खेल पदाधिकारी डॉ० प्राण महतो ,नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा दीपक कुमार ,पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, पुलिस निरीक्षक सदर,गोड्डा मधुसूदन मोदक अन्य पदाधिकारीगण सहित विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, जिला वॉलीबाल संघ सचिव देवाशीष झा, झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ सचिव मनीष कुमार सिंह, नेटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा, खेल शिक्षक शक्ति कुमार विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।





