बेतुल

बैतूल मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

हर वोटर तक पहुंच रहा बी.एल.ओ.

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैतूल सतीश मटसेनिया एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा 13 नवंबर को मतदाता केन्द्र क्रमांक 77, 81 और 82 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 2025 की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बी.एल.ओ. अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड गणना पत्रक का वितरण कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित न रहे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने मौके पर बी.एल.ओ. से कार्य की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने या हटाने का कार्य पूरी पारदर्शिता और समय-सीमा में किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और हर पात्र नागरिक का नाम इसमें शामिल होना आवश्यक है। राजस्व निरीक्षक ने भी सभी बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार शत-प्रतिशत गणना पत्रक वितरण सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button