
दो थाना प्रभारी गैर जनपद हुआ तबादला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के किये गुरुवार की देर शाम एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। दो थाना प्रभारियों को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया।गैर जनपद से आये एक निरीक्षक और एक उप निरीक्षक को थाने की जिम्मेदारी मिली।
अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शिवरतनगंज थाना प्रभारी विवेक सिंह को इन्हौना थाने का प्रभारी बनाया। सर्विलांस सेल प्रभारी दयाशंकर मिश्र को शिवरतनगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।गैर जनपद से आये नंद हौसिला यादव को फुरसतगंज थाने की कमान मिली है। उपरीक्षक विवेक कुमार वर्मा को बाजार शूकुल का थाना प्रभारी बनाया गया है।फुरसतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय को पीपरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। जबकि पीपरपुर थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है।डीसीआरबी प्रभारी बृजेश सिंह को सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक प्रभारी जन सूचना सेल अजयेंद्र पटेल को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।बाजार शूकुल थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभिनेश कुमार और इन्हौना थाना प्रभारी प्रदीप सिंह को गए जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया है।

