खैरथल

भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुंचाएं

संबंधित विभाग आपसी सहभागिता से कार्यक्रमों का सफल आयोजन करें सुनिश्चित- अतिरिक्त जिला कलेक्टर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले एवं गांव क्यारा में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, नवाचारों तथा कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए जिससे भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंच सके।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को प्रत्येक देशवासी तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जिले में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 व 15 नवंबर को जिला स्तर पर संबंधित विभाग प्रतिदिन गतिविधियां तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।
एडीएम शिवपाल जाट ने बताया कि 14 नवंबर को दो दिवसीय प्रदर्शनी का प्रातः 11:15 बजे अतिथिगणों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। 15 नवंबर को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा प्रमुख चौराहों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय सम्मेलन एवं सभागार बैठक का आयोजन जिला सचिवालय खैरथल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में किया जाएगा, जिसमें जनजातीय वर्ग के हितों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लाभार्थी सन्तृप्ति (Saturation) शिविरों का आयोजन भी  किया जाएगा ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदान किया जा सके। चिकित्सा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों का आपसी समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिला स्तर पर विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल, अधीक्षण अभियंता जिला परिषद सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button