रांची

विद्यार्थियों ने राज्य स्थापना दिवस की यादगार में लिया हिस्सा

Students took part in commemorating the State Foundation Day.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची राज्य के सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में जारी झारखंड राज्य की 25 वीं रजत जयंती वर्ष विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव के तीसरे दिन गुरुवार 13 नवंबर, 2025 को राज्य के 52,794 विद्यार्थियों ने प्रखण्ड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष प्रातः कालीन सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें राज्य के 30.8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए और राज्य के महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। विशेष प्रातःकालीन सभाओं में स्कूली बच्चों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला संस्कृति और जनजातीय गौरव के बारे में अवगत कराया गया। प्रखंड स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव के तहत कल दिनांक 14 नवंबर को जिला स्तरीय पप्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों, सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में कल दिनांक 14 नवंबर को सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त सेमीनार में झारखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा, महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों की जीवनी और राज्य के प्रति उनके समर्पण, राज्य की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य के समृद्ध कला संस्कृति जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। दिनांक 14 नवंबर, 2025 को सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष प्रातःकालीन प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी। दिनांक 15 नवंबर, 2025 को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button