रामपुर शाहबाद
जीजीआईसी.एवं इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत चिकित्सा विभाग की टीम —
डॉ. आसिफ़ क़ुरैशी, डॉ. वतन कौर, एवं ए.एन.एम. ज्ञानेश्वरी ने विद्यालयों में जाकर बच्चों को तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
डॉ. आसिफ़ क़ुरैशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा“तम्बाकू सिर्फ़ शरीर नहीं, ज़िंदगी को भी बर्बाद करता है।आज से हम सब ये वादा करें न ख़ुद तम्बाकू लेंगे, न किसी को लेने देंगे।”
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहबाद में “तम्बाकू मुक्त निबंध प्रतियोगिता” आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — कक्षा 11 की कुमारी बबली
द्वितीय स्थान — कक्षा 11 की श्रृष्टि गौतम तृतीय स्थान — कक्षा 11 की कुमारी राखी वहीं दूसरी और इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — अनाब (कक्षा 8-A1) द्वितीय स्थान — अफ़ज़ल (कक्षा 8-A2) तृतीय स्थान — उज़ैफ़ा (कक्षा 8-B)
सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा“तम्बाकू न सेवन करने का संदेश हर घर तक पहुँचना चाहिए इस्लामिया जूनियर हाई। स्कूल के प्रधानाचार्य नसीयत ने बच्चों को तम्बाकू से होने वाले नुकसान पर विस्तार से समझाया।
डॉ. आसिफ़ क़ुरैशी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा —
आप ही इस देश का भविष्य हैं — अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रखना आपकी ज़िम्मेदारी है।
तम्बाकू और शराब से हमेशा दूर रहें।”इसके पश्चात डॉ. आसिफ़ ने तम्बाकू निषेध पर एक ग़ज़ल सुनाई,
जिसे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बहुत सराहा।इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा शबनम जहां उस्मानी सीमा विश्वकर्मा ममता गुप्ता उजमा वकील खान मीनाक्षी श्रीवास्तव ज्योति सक्सेना एवं नसीयत अली, आसिफ़ ख़ान, वाजिद ख़ान, उस्मान अहमद अकरम अली,उरूज आदि शामिल रहे छात्रों में अली हैसम तथा अन्य छात्र उपस्थित रहे।



