सिंगरौली

सरई तहसीलदार के अगुवाई में वज्रपात आकाशीय बिजली सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  । सिंगरौली जिले के सरई तहसील अंतर्गत आकाशीय बिजली सुरक्षा जागरूकता अभियान का कार्यक्रम सरई क्षेत्र के बाजार चौराहे तथा थाना सरई परिसर के सामने सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा जी के नेतृत्व में संपन्न कराया गया, साथ ही साथ लोगों को आकाशी बिजली से सुरक्षा के सरल उपायो से अवगत कराया गया, यह भी बताया कि मौसम की जानकारी टीवी रेडियो और मोबाइल के माध्यम से मौसम का जानकारी लेते रहना चाहिए, आकाशीय बिजली के दौरान घर के अंदर ही रहें, खुले खेत, ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे, और तालाब से दूर रहें, आकाशीय बिजली के दौरान बिजली के उपकरणों और तारों से दूर रहें, तथा कानों को हाथों से बंद कर लें, आकाशीय बिजली के दौरान अगर आप सफर में हैं, तो आप गाड़ी में रहे, बाहर न निकले गाड़ी के अंदर ही सुरक्षित रहें, बस इतना ही नहीं आपातकाल की स्थिति में सहायता के लिए 112 डायल करें, वज्रपात सुरक्षा रथ (सरई ग्राम) नगर परिषद सरई पहुंच कर लगभग 300 ग्रामीण जनता अधिकारी कर्मचारी माता बहनों को आकाशीय बिजली की आशंका में क्या उपाय करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, समझाइए एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवगत कराया, यह अभियान भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी है, आकाशीय बिजली सुरक्षा जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले:– सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, रामनरेश सोनी राजस्व निरीक्षक, दिनेश गुप्ता पटवारी सरई, सरई थाना पुलिस स्टाफ, रामबालक द्विवेदी, राम गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, भैया लाल सिंह, मूलचंद तिवारी, पत्रकार बंधु क्षेत्र के जनता जनार्दन उपस्थित रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button