बरेली

फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में नदी में डूब कर दो युवकों की मौत                                     

   नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो                     
बरेली : फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बाकरगंज में नानी के दसवां संस्कार में आए दो नाती नदी में डूबे  एक को सकुशल बचाया गया दूसरे का मिला सब तीसरे की तलाश जारी गोताखोर और पुलिस फोर्स देर रात तक मौके पर मौजूद। थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज में जो की नदी के किनारे स्थित है अपनी नानी के दसवां संस्कार में बरेली के किला थाना क्षेत्र के ग्राम रेती जसौली ब मलूकपुर थाना किला से आये तीन युवक नदी में डूब गए तीनों दसवां संस्कार के बाद नदी में नहाने के लिए गए थे तभी नदी में फिसलन होने के कारण गहरे गड्ढे की तरफ चले गए तभी अमन पुत्र श्रीपाल डूबने लगा अमन को डूबता देख मगन और गौरव उम्र 25 और 30 वर्ष उसे बचाने के  नदी में उतरे अमन को तो उन्होंने सकुशल बचा लिया लेकिन मगन और गौरव अपने आप को नदी में डूबने से नहीं बचा सके और दोनों लोग नदी में डूब गए दो युवकों के नदी में डूबने से दसवां संस्कार में आए लोगों में हाहाकार मच गया इसी बीच नदी किनारे काफी ग्रामीण इकट्ठा हों गये वही गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से मगन की लाश को बाहर निकल गया वहीं दूसरे डूबे हुए युवक गौरव की लाश  अभी गोताखोरों को प्राप्त नहीं हुई है मौके पर थाना पुलिस और गोताखोर रात के अंधेरे में गौरव के सब की तलाश नदी में कर रहे हैं थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी ने बताया कि दो युवकों की नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई मौके पर मौजूद हैं डूबे हुए एक युवक की लाश बरामद हो गई है वहीं दूसरे डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है वहीं अंधेरा होने के कारण गोताखोरों को सब ढूंढने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button