कानपुर
चेयरमैन विजय कपूर ने विद्यार्थियों में फल और फ्रूटी का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : दादा नगर बाल दिवस के पावन अवसर पर श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू. हा. स्कूल में एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर,विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कपूर,वरिष्ठ समाजसेविका रमन कपूर,युवा उद्यमी कार्तिक कपूर,आयुषी कपूर सहित कपूर परिवार ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फल एवं फ्रूटी वितरित की। कार्यक्रम का सबसे हर्षित क्षण वह रहा जब चेयरमैन विजय कपूर ने अपने परिवार के बच्चों मयांशी बजाज,अथर्व बजाज एवं वीहा कपूर का परिचय सभी छात्र-छात्राओं से कराया। बच्चों ने अपनी नन्हीं हथेलियों से विद्यार्थियों को फल और फ्रूटी वितरित कर प्रेम और स्नेह का सुंदर संदेश दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित उद्यमियों और अतिथियों के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गीत सभी के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे। चेयरमैन विजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि,हम सभी उद्यमी मिलकर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ कापी,किताबें,बस्ता,ड्रेस,जूते- मोजे,स्वेटर जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, विद्यालय और देश का नाम रोशन करें तथा भविष्य में समाज और राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनें। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय अध्यक्ष अजय कपूर के प्रस्ताव पर सभी शिक्षिकाओं के वेतनमान में वृद्धि की सौगात दी, जिससे शिक्षिकाओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के पूर्व-अध्यक्ष अजय कपूर ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा आप सभी पढ़-लिखकर डाक्टर,इंजीनियर,व्यवसायी अथवा उद्यमी बनें। अपने साथ-साथ अन्य परिवारों को भी रोजगार का अवसर दें एवं समाज को आगे बढ़ाएं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से डिप्टी कुमार,अरुण जैन,अरविन्दर सिंह,भीमसेन,अवधपाल सिंह,शुभाशीष भट्टाचार्या,नरेश पंजाबी,आर.पी. सिंह,शिव कुमार प्रजापति, नरेश विरमानी,आर.के. नायर,राजकुमार वर्मा,सुशील मोहन टकरू,पम्मी खन्ना,अमित हांडा,दिनेश कुशवाहा,श्यामलाल मूलचंदानी,संतोष गुप्ता,सतीश प्रकाश,परविन्दर सिंह सहित अनेक प्रमुख उद्यमियों की सहभागिता रही।



