बाल दिवस कार्यक्रम में झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने की भागीदारी
JMM leader Upasana Marandi participated in the Children's Day program.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड के खैराकंदर गांव स्थित डिवाइन प्रोविडेन्स मिशन स्कुल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य सह- युवा नेत्री उपासना मरांडी ने फीता काट कर और चाचा नेहरू के तस्वीर पर माला पहनाकर किया। इससे पूर्व उपासना मरांडी का स्वागत विद्यालय प्रबंधन ने किया। उपस्थित छात्रों व अभिभावक की सम्बोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं और विद्यालय के छात्र आगे बढ़े और अपना नाम, विद्यालय का नाम, गांव व जिला का नाम रौशन करें। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज बाल दिवस है, और यह दिवस हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आगे उपासना मरांडी ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है, इन्हें संजोने की जरूरत है, इन्हें अच्छे संस्कार के साथ बेहतर पढ़ाई की जरूरत है, और ये सब कुछ एक विद्यालय में ही मिल सकता है। इस दौरान पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिन्सपल अनुपम अभिषेक मुर्मू समेत अन्य शिक्षकगण संजय मुर्मू, रॉयलेन तोपनो, नूपुर गुरुंग, जेशिका राय,शाहीन आरा,सबा निसात, शोभराज मुर्मू,और अभिभावको में बिश्वाजीत दास, सुरज रबिदास, प्रसेनजीत दास समेत काफी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।



