बरेली
मेधावी छात्र-छात्राओंका सम्मान १६ नवम्बर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा (सम्पूर्ण भारत) एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई (भारत) के संयुक्त तत्वावधान मे १६ नवम्बर रविवार को प्रात: दस बजे २५१ मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विप्र वृद्धजनों को संजय कम्युनिटी हाल में सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल द्विवेदी, राष्ट्रीय चेयरमैन-वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई (भारत) होंगे। यह जानकारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एवं डा. साधना मिश्रा, पूर्व मंत्री उप्र सरकार एवं चेयरपर्सन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई (भारत) ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस मौके पर जेपी दीक्षित, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, डा. योगेश कुमार शर्मा प्रदेश महामंत्री, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



