गोड्डा

महागामा गरबा नाइट का भव्य आयोजन 26 सितंबर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा की पावन धरती पर इस वर्ष महागामा गरबा नाइट का भव्य आयोजन 26 सितंबर 2025 को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन समारोह का आयोजन 21 सितंबर 2025, रविवार को बड़े ही धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिंटू गुप्ता एवं पिंकी गुप्ता जजमान के रूप में पूजा में बैठकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा का संचालन पंडित गोपाल पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर महागामा गरबा नाइट टीम के सदस्यों में सुमित कुमार, प्रिंस गुप्ता, अमित कुमार, मुकुंद कुमार. मयंक शर्मा, अक्षय कुमार, पीयूष गुप्ता, लवद्वीप कुमार, दीपशिखा कुमारी, रिमी कुमारी, अंकिता कुमारी, अनन्या कुमारी, रिमझिम कुमारी आदि शामिल हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण रहा और उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ गरबा नाइट के सफल आयोजन की मंगलकामनाएं दी। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 26 सितंबर को होने वाला गरबा नाइट कार्यक्रम महागामा में सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल को एक नई ऊंचाई देगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button