झुंझुनू

इंडियन शिक्षण संस्थान बड़ाऊ में बाल दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के बड़ाऊ स्थित इंडियन शिक्षण संस्थान में बाल दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी पूजा सैनी ने बताया कि बाल दिवस पर छात्र और छात्रा  वर्ग की अलग-अलग विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील बोहरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केकेएमएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश दाधीच, प्रकाश दास स्वामी, संस्कार स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा, इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी की प्रधानाचार्य सुमन शेखावत, अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी पूजा सैनी। हिंदी माध्यम के प्रभारी पूरन सिंह शेखावत मौजूद थे। छात्र व छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, दौड़ प्रतियोगिता, खो- खो प्रतियोगिता, का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, भाषण, गायन, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज व्याख्याता मंजू शर्मा, दर्शन वर्मा, सोनू जांगिड़, पूनम जांगिड़, सोनू कुमारी, सुरेंद्र मीणा, प्रवेश शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रमोद सुरोलिया, मुकेश मैनपुरा, नेहा शर्मा, रविंद्र बिलवा, मनीष शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कृष्णा सैनी, पूजा शर्मा, अनामिका, रामावतार गुर्जर, अशोक सिंह, रेखा यादव, रेनू जांगिड़, निकिता सोनी, भवानी सिंह, मंजू, रमेश शर्मा, प्रियंका कुमारी,  आरती, अरुणा, दुलार सिंह, मंजू सैनी सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button