पाकुड़

पाकुड़ के सोलागड़िया गोली कांड मामले में तीन गिरफ्तार, पिस्टल समेत जिंदा कारतूस भी बरामद

Three arrested in Pakur's Solagadia shooting case, pistol and live cartridges recovered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना पुलिस को अपराध से जुड़े मामले की उद्भेदन में बड़ी सफलता मिली है। जिस प्रकार से पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने लखनपुर गांव में हुई मकबूल शेख़ गोली कांड मामले में उद्वेदन करते हुए पुलिस ने बड़ी खुलासा किया था। ठीक उसी प्रकार पाकुड़ नगर पुलिस ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। बीते दिनों नगर थाना क्षेत्र के सोलागड़िया में हुई गोली कांड मामले में पुलिस ने उद्वेदन करते हुए 3 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उक्त गोली कांड में कासिम अंसारी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनका इलाज झारखंड के बाहर अभी भी चल रहा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि सोलागड़िया गोली कांड में जख्मी हुए कासिम अंसारी के हमलावरों तक तकनीकी अन्य स्रोतों से पुलिस पहुंचने में सफलता प्राप्त की और वे अपराध कर्मी पकड़े गये। उन्होंने कहा कि पाकुड़ नगर कांड संख्या- 275/2025 के अनुसंधान अभी भी जारी है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि उक्त घटना को लेकर विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ पाकुड़ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ दिनों के दरमियान ही कांड का उद्वेदन करते हुए अपराधी तक पहुंचने में सफलता हासिल की और अपराधी को गिरफ्तार कर नायक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि कांड संख्या- 275/2025 के पकड़े गये अपराधियों में पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर निवासी जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला, सोहेब अख्तार उर्फ ढुलू व अलाउद्दीन शेख शामिल है। साथ ही कारवाई के दौरान इनके पास से एक पिस्टल समेत दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। वही इस कांड की उद्भेदन हेतु गठित विशेष जांच टीम में एसडीपीओ विजय कुमार, पाकुड़ नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार, रद्दीपुर ओपी थाना प्रभारी विवेक कुमार, एसआई दिलीप कुमार बास्की, एसआई अभिशेक कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी एसआई संजीव कुमार झा एवं तकनीकी टीम, एसआई मिथुन रजक, एसआई सुबल कुमार डे, एसआई अनिल कुमार पंडित व नगर थाना क्षेत्र के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button