बालाघाट

सरेखा के महात्मा ज्योतिबा फुले मिडिल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

5वीं-8वीं में छात्रों ने लहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बालाघाट(म0प्र)) : महात्मा ज्योतिबा फुले मिडिल स्कूल सरेखा, बालाघाट ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। सत्र 2025-26 में आयोजित इन परीक्षाओं का परिणाम 25 मार्च 2026 को प्रदेश स्तर पर घोषित किया गया।
प्रदेशभर में इस वर्ष लगभग 23 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें कक्षा 5वीं का परिणाम 95.14 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं का परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा। जिलावार प्रदर्शन में नरसिंहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालाघाट जिला दूसरे स्थान पर रहा।
इसी क्रम में सरेखा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले मिडिल स्कूल का परिणाम भी उल्लेखनीय रहा, जहां दोनों कक्षाओं में सभी छात्र-छात्राएं सफल हुए। संस्था के प्रधानपाठक श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 8वीं के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
*मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची*
कक्षा 8वीं में नंदिनी चौधरी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सूर्या येरपुडे 89.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं भूमिका हरदे 88.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 5वीं में दिव्यानी मानेश्वर ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्यन पांचे 83 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं विद्या चौधरी 79.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन, उनके अथक परिश्रम एवं समय-समय पर मिली प्रेरणा को दिया। साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button