बरेली

एसआईआर : जिन घरों में कोई न मिले तो वहां बीएलओ तीन बार जाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआईआर कार्य की निगरानी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बीते दिवस दोपहर बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 79, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदयपुर जसरथपुर में निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी व बीएलओ से कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें।
बीएलओ मतदाता प्रपत्र को लेकर प्रत्येक घर में जाएं, जिन घरों में कोई न मिले तो वहां तीन बार जाना सुनिश्चित करें। यदि तीनों बार में कोई नहीं मिलता है तो प्रधान या पड़ोस के दो व्यक्तियों के साथ उस घर पर गणना प्रपत्र को चस्पा कराएं और स्वयं की फोटो लें या प्रपत्र को घर के अंदर दरवाजे के नीचे से डाल दें। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यों में प्रत्येक बीएलओ को बीएलओ एप का संचालन करना अच्छे से आना चाहिए। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण में संबंधित एईआरओ, ग्राम प्रधान सुपरवाइजर, बीएलओ आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button