अमेठी

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज और विशेश्वरगंज मे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के उपाध्याय ने मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की समीक्षा की।
मेले मे सैंकडों मरीजों की ओपीडी की गई। चार दर्जन मरीजों की विभिन्न जांचें हुईं।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ने मरीजों की संख्या, जांच की स्थिति और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ सौरभ सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल ने साफ सफाई को लेकर निर्देश दिया।
डॉ सौरभ सिंह ने कहा कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से समय पर उपस्थित रहकर बेहतर सेवाएं देने की अपील की। मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button