अमेठी

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला मृत नवजात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंतू रोड स्थित बाईपास के पास रविवार सुबह झाड़ियों में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
रविवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में कंबल मे लिपटा हुआ, एक मृत नवजात मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने कंबल में शिशु को देखकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने नवजात शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय निवासी राम प्रताप गुप्ता ने बताया कि सैनिक प्रॉपर्टी डीलर के पास स्थित उनके घर के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग चार से पाँच महीने के मृत नवजात को फेंक दिया था। उन्होंने ही सबसे पहले इसे देखकर पुलिस को जानकारी दी और इस संबंध में तहरीर भी दी है पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह भी जांच का विषय है कि नवजात को यहां किसने और क्यों छोड़ा।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस अमानवीय कृत्य के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button