
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : मुण्डावर विधायक ललित यादव ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकतपुरा बावद, मानका, रामसिंहपुरा और गादली की ढाणी में “विधायक आपकी चौपाल” कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क किया।
ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपालों मे विधायक यादव ने कहा हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है, और प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। गांवों मे विधायक का ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया।


