तनवीर आलम ने जनसमस्याओं से हुए अवगत, समाधान का दिलाया भरोसा, संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर
Tanveer Alam apprised the people of their problems, assured them of solutions and stressed on strengthening the organization.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने जिला कांग्रेस कार्यालय, पाकुड़ पहुंचे। जहां नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए आम जनों ने बिजली, पानी, चापाकल मरम्मती, पीसीसी रोड, डीप बोरिंग सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही तनवीर आलम ने संबंधित विभागों से यथाशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बारी-बारी से भेंट-मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसमस्याओं एवं आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की। हर कार्यकर्ता की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए समाधान के लिए उचित दिशा-निर्देश भी दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज की बैठक में अब तक लंबित जनसमस्याओं की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। इस दौरान प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष मजीबुर रहमान, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, रामविलास महतो, मोनिता कुमारी,मंडल अध्यक्ष बुलबुल आलम, जमाल हाजी, गुलाम रसूल, असरफुल हक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



