बेतुल
बैतूल जामठी में बुद्ध प्रतिमा स्थापना की मनाई वर्षगांठ, जिलेभर से पहुंचे अनुयायी
भंते सारीपुत्र ने दान-धम्म और अष्टांग मार्ग पर दिया मार्गदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रज्ञा बुद्ध विहार जामठी भारत भारती में तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर पूजनीय भंते सारीपुत्र की उपस्थिति में एक भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जिलेभर के बौद्ध अनुयायी और सामाजिक वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में भंते सारीपुत्र ने उपासक-उपासिकाओं को त्रिशरण, पंचशील, अष्टांग मार्ग, बुद्ध की 10 परमिताएं और दान के महत्व पर विस्तार से देशना दी। बुद्ध प्रतिमा स्थापना के पहले वर्ष पर भंते सारीपुत्र की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में प्रज्ञा बुद्ध विहार प्रबंधन समिति के संचालक रामदास पाटिल, रामनाथ चौकीकर, संध्या पाटिल, लीलाधर पाटिल, गोपाल झरबडे, कौशिक मालवी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। करुणा बुद्ध विहार आमला से हरिदास पाटिल और शिव गुजरे शामिल हुए। भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बैतूल से जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले और जिला संगठक आयु तुकाराम लोखंडे उपस्थित थे। आलोका ट्रस्ट से आईसीटीसी के सेंट्रल कॉर्डिनेटर आयु महेंद्र खोबरागड़े पहुंचे, साथ ही रेमेडी क्लीनिक के संचालक डॉ मनोज वरवड़े, डॉ संगीता वरवड़े, धम्म प्रचार समिति के अध्यक्ष तुकाराम लोखंडे, न्यू चेतन वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष भाऊराव भालेकर, कोषाध्यक्ष कौशिक मालवी, लक्ष्मी भालेकर, पंचशील बुद्ध विहार सदर के अध्यक्ष यादोराव सूर्यवंशी भी मौजूद रहे।
समारोह में पहुंचे बौद्ध अनुयायियों ने फल दान, भोजन दान और विविध दान करके पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम का आभार कोशी मालवी द्वारा व्यक्त किया गया। उपस्थित प्रबंधन समिति और गणमान्य व्यक्तियों ने बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांतों त्रिशरण, पंचशील, अष्टांगिक मार्ग, दस परमिताएं, दान के प्रकार और उनके लाभ पर चर्चा की और धर्मानुयायियों को शांति, करुणा और धम्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।




