पाकुड़

एनजीटी के बाद भी बालू उठाव ठप, मजदूरों ने कियाका महेशपुर–शहरग्राम सड़क जाम

Despite NGT order, sand lifting halted, workers blocked Maheshpur-Shahargram road

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। एनजीटी एक्ट के समाप्त होने के बावजूद कीटोगेरी वन क्षेत्र में बालू उठाव शुरू न होने से नाराज़ मजदूरों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को महेशपुर–सहरग्राम मुख्य सड़क को बाबूपुर के पास जाम कर दिया। जाम में लगभग सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय क्षेत्र में बालू उपलब्ध नहीं होने से सरकारी आवास सहित तमाम निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़े हैं। मजदूरों और राजमिस्त्रियों के सामने रोज़गार का संकट गहरा गया है। कई लोग मज़बूरी में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय से गुजरने वाले हाईवे पर ओवरलोडेड बालू गाड़ियों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन स्थानीय गरीब तबके को बालू नहीं मिल पा रहा है। हाईवे पर बालू महंगे दामों में बेचा जा रहा है, जिससे गरीब परिवार अपने घर तक नहीं बना पा रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने चेतावनी के अनुरूप आज सड़क जाम किया। जाम में प्रमुख रूप से मनोज यादव, टुनटुन अंसारी, विजय भगत, जितेंद्र शाह, विकास शाह, शुभम बाबा, संजय शाह, अजय पाल, रामकुमार, नेपाली यादव, बबलू यादव, मियां मनीष यादव, नींबू लाल, अर्जुन, लखनदार समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मांग की है कि बालू उठाव तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य पुनः शुरू हो सके और मजदूरों की रोज़ी-रोटी पटरी पर लौट सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button