ललितपुर

यातायात नियमों का पालन कराने सड़कों पर उतरे यमराज

शहर कोतवाल व टीएसआई ने शहर भर में चलाया जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी व यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से और आम जन मानस में हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता बढऩे के लिए रचनात्मक यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जनपद की नाटक मंडली के एक कलाकार को यमराज का रूप धारण कर राहगीरों और वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ -साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर भर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 207 वाहनों का चालान किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button