अमरोहा

धनौरा में धूमधाम से निकली एकता यात्रा

सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा/धनौरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में धनौरा विधानसभा क्षेत्र में “एकता का संकल्प — धनौरा से राष्ट्र तक” थीम पर भव्य एकता यात्रा (Unity March) का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्रभर से आए नागरिकों के साथ-साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।यात्रा का नेतृत्व क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माननीय विधायक राजीव तरारा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद सतपाल सैनी ने शिरकत कर सभी को एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।एकता यात्रा की शुरुआत पत्थर कुटी से हुई, जो राष्ट्रएकता, सामाजिक सौहार्द और देशभक्ति के संदेशों के साथ आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे मार्ग पर ‘एकता और अखंडता’ के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।यात्रा का समापन शेरपुर रोड स्थित उत्सव मंडप में आयोजित विशाल जनसभा के साथ हुआ। जनसभा में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान, उनके लौह पुरुष व्यक्तित्व और राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने के उनके अतुलनीय कार्यों को स्मरण किया।
धनौरा में निकली यह एकता यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनकर उभरी। तिरंगा रैली में क्षेत्र से आए भाजपा के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button