भोपाल
एमपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड 14 जनवरी से पहले जारी हो सकते

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल: एमपीईएसबी की ओर से सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती को परीक्षा 16 जनवरी से शुरु की जायेगी इस लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। सूत्रों की माने तो सूबेदार और सब इंस्पेक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड 14 जनवरी से पहले जारी हो सकते हैं भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड 03 (जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल) – 377, सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड 02 (जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल) – 95 और सूबेदार पोस्ट 01 के 28 पद शामिल हैं। एमपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से मांगे गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2025 थी। वहीं फॉर्म में सुधार करने का अंतिम तिथि 15 नवंबर तक थी। एमपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य, शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर आयोजित की जाती है। एमपीईएसबी ने सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के फिर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए हैं ये ऑनलाइन आवेदन पत्र केवल ट्रांसजेंडर हेतु है केवल अभयलिंगी अभ्यर्थियों हेतु आवेदन पत्र भरने की तिथि 08 जनवरी से 10 जनवरी रहेगी और संशोधन हेतु तिथि 11 जनवरी 2026 रहेगी



