एनडीआरएफ टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूर-नगर में
दी आपदा प्रबंधन और बचाव के तरीकों की जानकारी
खैरथल -तिजारा : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूर-नगर मे विधार्थियों और विधालय परिवार को आपदा प्रबंधन एवं बचाव की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के कमाण्डेण्ट सुरेंद्र सिंह के आदेशानुसार स्कूली विधार्थियों को प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं के बचाव और जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया गया है। सहायक कमांडेंट प्रवीन कुमार के पर्यवेक्षण निरीक्षक गोवर्धन रैगर,दिनेश कुमार ने प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाली सामान्य शारीरिक क्षति से बचाव के उपायों व उस समय बरती जानी वाली सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा विधार्थियों व विधालय परिवार को भूकम्प,आग,स्नैक बाइट,घायल व्यकि्त के उपचार,जैविक हथियार व गैस रिसाव होने पर बचाव के उपाय एवं बरती जाने वाली सावधानी से अवगत कराया। साथ ही आपदा से पहले, आपदा के दौरान व आपदा के बाद में रेस्क्यू के तरीकों को उदाहरण सहित समझाया विधार्थियों ने बडे कोतुहल के साथ मार्कडील को देखा और समझा ,अपने सवाल भी पूछे टीम की ओर से विधालय को प्राथमिक उपचार किट प्रदान की इस मौके पर बचाव में काम आने वाली सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई । विद्यालय की प्राचार्या विमलेश कुमारी और स्टाफ ने टीम का स्वागत किया।



