खैरथल में रन फॉर यूनिटी पद यात्रा आज
एक भारत -श्रेष्ट भारत का संदेश आगे बढ़ाये युवा:महासिंह चौधरी

खैरथल : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का खैरथल में आज मंगलवार को प्रात:9बजे आयोजन किया जाएगा।
पदयात्रा में एन एस एस,एन सी सी, माई भारत के स्वयंसेवक व स्कूली बच्चे शामिल रहेगे मंगलवार को सरदार भगत सिंह तिराहे पर मालार्पण से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ होगा।भगतसिंह तिराहे से हेमू कालाणी चौक, रेलवे फाटक होते हुए मैन मार्केट होते हुए अग्रसेन चौक ,पुरानी अनाज मंडी लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर समापन होगा
जिला खेल अधिकारी पंकज यादव बताया मार्च से पूर्व स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि प्री-इवेंट आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को नशा-मुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेले, स्वदेशी संकल्प सहित कई जनजागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।ग्रामों में युवा क्लबों को पंजीयन किया जाता है उनको सामाजिक कार्यों, राजनैतिक नेतृत्व का राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलता है एक सवाल के जवाब मे यादव ने कहा शहरी क्षेत्र में भी युवा कल्बों,संगठनो का पंजीकरण जल्दी शुरू होगा



