गोड्डा
गोड्डा के गांधी मैदान में 30 नंवबर से जीपीएल का महासंग्राम, खिलाड़ियों की लगी बोली
- गोड्डा की छह टीमें जीपीएल का बनेगी हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– 139 खिलाड़ियों को आक्शन में किया गया शामिल
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गोड्डा प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव एवं जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। बैजनाथ उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि गोड्डा में जीपीएल का क्रेज काफी ज्यादा है। प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि पिछले वर्ष जीपीएल का फाइनल मैच देखने पर लगा कि नेशनल स्तर का मैच हमलोग देख रहे हैं। डीसीए सचिव रंजन कुमार की ओर से जानकारी में बताया गया कि ऑक्शन में 6 टीमें शामिल हुई। जिन्होंने 16 – 16 खिलाड़ियों के साथ 2-2 खिलाड़ियों को स्टैंड बाई के रूप में अपने टीम में शामिल किया।
ऑक्शन में नंदन वॉरियर्स के मालिक प्रीतेश नंदन, गोड्डा टाइगर्स के मालिक अंजुम अख्तर, गोड्डा ब्लास्टर के मालिक कुमार निशिकांत, गोड्डा रॉयल्स के मालिक आनंद कुमार, पोड़ैयाहाट पैंथर के मालिक मयंक यादव एवं गोड्डा सुपरकिंग्स के मालिक रितेश कुमार ने हिस्सा लिया। कुल 139 खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल किया गया। उत्तम झा को 6000 तथा वैभव यादव को 3200 में नंदन वॉरियर्स ने सिद्धार्थ कुमार को 3000 में गोड्डा टाइगर्स ने कुमार ऋषिकांत को 6000 में सौरभ मांझी को 3300 में राहुल दत्ता को 2600 में गोड्डा ब्लास्टर ने, पीयूष कुमार को गोड्डा रॉयल्स ने 5000 में, हर्षित झा को 3000, आयुष कुमार को 2900 में गोड्डा सुपर किंग्स ने, मोहित सिंह को 4000 में, अजय मांझी को 4000 आयुष कुमार को 2900 में पोड़ैयाहाट पैंथर्स ने अपने टीम में शामिल किया। गोड्डा प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।ऑक्शन में भी काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। जीपीएल का आयोजन 30 नवंबर से किया जायेगा। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष अमित बोस एवं तनवीर अहमद इरफानी, रेडक्रॉस के अध्यक्ष मुकेश गाड़िया, सचिव रंजन कुमार, संयुक्त सचिव डॉक्टर मौसम ठाकुर, सदस्य हरिकिशोर शाह, सनोज कुमार, संजीव कुमार, डॉक्टर एस एस हसन, इनामुल हक, सरोज कुमार,ज्ञराजीव भंडारी, अवधेश कुमार, मुकेश मंडल, बीरेंद्र मंडल, सुजीत कुमार, सुप्रकाश, लोकेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



