बाराबंकी

खाना बनाते समय लगी आग से घर गृहस्थी का सारा सामान हुआ राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी।  मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम जलुहामऊ में खाना बनाते समय लगी आग से घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। छप्परनुमा मकान जल जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
      मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम जलुहामऊ निवासी नरेंद्र रावत बब्लू के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही पलों में बब्लू रावत का आशियाना जलकर खाक हो गया। आग मे घर-गृहस्थी का सारा सामान राख में बदल गया। बर्तन, कपड़े, दस्तावेज़, जरूरी सामान सब कुछ स्वाहा हो गया परिवार के सामने अब जीवन को फिर से पटरी पर लाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button