बालाघाट

मोबाइल नेटवर्क समस्या की कलेक्टर से शिकायत,अब तक नहीं हुआ समाधान

आनलाइन सहित अन्य कामों में बाधा के चलते पंचायत मंत्री से कि शिकायत- गौतरिया मरावी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : जनपद पंचायत बिरसा अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झामूल में मोबाइल नेटवर्क कि समस्या से ग्रामीणों को विगत कई महिनों से सामना करना पड़ रहा है। जिससे आनलाइन सहित अन्य सभी कार्य प्रभावित हो रहे।जिसको लेकर ग्राम सरपंच श्री गौतरिया मरावी के द्वारा लगातार कलेक्टर जनसुनवाई में तीन से चार बार लिखीत शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है जिससे ग्राम में मोबाइल नेटवर्क कि बहुत ही गम्भीर समस्या बनी हुई है। तथा 17 नवंबर दिन सोमवार को पुनः कलेक्टर कार्यालय बालाघाट में शिकायत दर्ज करवाई हैं साथ ही उक्त गम्भीर शिकायत को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से भी कि गई है साथ पुर्व में कि गई शिकायत के बारे में भी अवगत कराया गया है।

वहीं हम आपको अवगत करा देवें कि ग्राम पंचायत झामूल आदीवासी बाहुल्य क्षेत्र है,साथ ही झामूल पंचायत अन्तर्गत डूमर टोला,केवरा टोला,सिलती टोला बनिया टोला व पीटर टोला आते हैं लेकिन दुर्भाग्यवश सरपंच कि शिकायत को सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है।जिससे गांव में समस्या बरकरार है।

वहीं शिकायत पत्र में लेख है कि ग्राम पंचायत झामूल में मोबाइल नेटवर्क कि सुविधा नहीं होने के कारण शासकीय एवं निजी कार्य करने बच्चों को आनलाइन अध्यन करने एक दुसरे से सम्पर्क स्थापित करने में, आनलाइन खाद्यान्न वितरण एवं ई केवाईसी करने तथा समस्त आनलाइन कार्य करने में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है,जिसको लेकर पुर्व में अनेकों बार शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब देखना यह होगा कि सरपंच कि शिकायत को कितनी गम्भीरता से सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा लिया जाता है या फिर समस्या जैसी कि वैसी ही बनी रहेगी।

इनका कहना:-

मेरे द्वारा मोबाइल नेटवर्क कि समस्या को लेकर तीन से चार बार लिखीत शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में कि गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है समस्या बरकरार है आज हमारे द्वारा मंत्री महोदय से भी शिकायत कर समाधान कि मांग कि गई है।

गौतरिया मरावी

 सरपंच
ग्राम पंचायत झामूल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button