गोड्डा

नगर परिषद एंव नगर पंचायत चुनाव में झामुमो उतारेगा प्रत्याशी : प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समित के अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यकारणी समिति, केंद्रीय समिति सदस्य, सभी प्रखंड एवं नगर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव और सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय, गायत्री नगर में हुई। बैठक में पार्टी द्वारा नियुक्त जिला के सभी 1230 BLA को प्रशिक्षित करने हेतु प्रखंडवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम सभी प्रखंड एवं नगर में 10.11.25 से प्रारंभ होगा और 18.11.25 तक समाप्त कर लिया जाएगा। सभी BLA को निर्देशित किया गया है कि आप अपने अपने बूथों पर BLO से सम्पर्क स्थापित कर सभी मतदाताओं को नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का काम करेंगे। बैठक में नगर परिषद और नगर पंचायत के होने वाले चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी रहेगा। प्रत्याशी की जीत कैसे हो इसकी भी रणनीति बनाई गई। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा राज्य गठन के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर अबूवा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए 18.11.25 से 28.11.25 तक चलने वाली आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में सभी नेताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेने का निर्देश दिया गया। ताकि कोई गरीब परिवार लाभ से वंचित न रह जाय। जिला के सभी 1230 बूथों पर BLA नियुक्त किए जाने के लिए बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्ष, सचिव सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कहा कि यदि इसी तरह आप सभी साथी संगठन का कार्य करते रहे तो वह दिन दूर नहीं की गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन जिला के अन्य किसी भी राजनैतिक दल से मजबूत होगा। बैठक में संगठन को और दुरुस्त करने के कई प्रकार के टिप्स दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव बासुदेव सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व विधायक ताला मरांडी, सीमन माल्टो, पुष्पेंद्र टुडू, राजेंद्र दास, इंद्रजीत पंडित, इरफान डॉक्टर, मेरी सोरेन, मृत्यजय सिंह, मुन्ना खुर्शीद, श्याम हेंब्रम, मानस दत्ता, जर्मन वास्को, राजेंद्र दास,प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, ताला बाबू हांसदा, मोहम्मद अजीमुद्दीन, युसूफ अंसारी, सुनील हेंब्रम, रामचंद्र सोरेन, जसिंता बेसरा,मो. आरगमन, बालमुकुंद महतो, ताला हांसदा, सुवाल हेंब्रम, राजकुमार दास, गुड्डू मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button