खैरथल

युवाओं को बाँटी नशा मुक्ति जागरूकता किट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नशा मुक्ति पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।प्राचार्य डॉ.नीतू जेवरिया ने बताया कि सोमवार दिनांक 17 नवम्बर को नई किरण नशा मुक्ति के तत्वावधान में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। सखा व सखी के रूप में चयनित 10 विद्यार्थियों को जागरूकता किट वितरित की गई व नशा मुक्ति की शपथ ली गई। मंगलवार 18 नवम्बर को नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व नशा मुक्ति की शपथ ली गई। इस अवसर पर डॉ.सरस्वती मीना, साक्षी जैन, राजवीर मीना, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, प्रभुदयाल, आशीष शर्मा, सौम्या बारैठ आदि स्टाफ सदस्य व अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button