पाकुड़

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

One accused arrested with illegal liquor

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हिरणपुर (पाकुड़) । हिरणपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 111/25 (दिनांक: 18/11/2025) के तहत अवैध शराब ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता देवेंद्र भगत, निवासी ग्राम–तेलियाहाट, थाना–बनुमाइतही, जिला–सहरसा (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से अवैध शराब बरामद की गई, जिसके बाद उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 274/275 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button