बरेली
श्री हरि मंदिर भक्तों द्वारा जय हनुमान के जयकारों से गूंजा
सुबह हनुमान जी का विधिवत पूजन पूजन एवं श्रृंगार किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 18/11/25 मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। सुबह के सत्र में मंदिर के पंडित सुनील शास्त्री के द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। भक्तजनों द्वारा प्रत्येक मंगलवार को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु यहां पधारते है और श्री हनुमान जी की पूजा करते है । शाम के सत्र में श्री हरि संकीर्तन श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की रसधारा बहाई गई श्री हरि मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। उसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती हुई, व शयन आरती के पाश्चात्य सभी भक्तजनों में भंडारा प्रसादी का वितरण हुआ।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि सामूहिक श्री हनुमान चालीसा व आरती विगत कई वर्षों से श्री हरि मंदिर प्रांगण में हो रही है,जिस में सभी आयु वर्ग में लोग सम्मिलित होते है, विशेष कर युवाओं का जागरूक होना विशेष है। सभी युवाओं से मंदिर समिति की तरफ से आहवान किया गया कि प्रत्येक मंगलवार अधिक से अधिक संख्या में मंदिरों में अवश्य आए।आज के कार्यकम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा,अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,हरीश लुनियाल, अतुल कपूर,राजेश अरोरा,गिरीश आनन्द,संजीव अरोड़ा वा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी टीम के साथ शामिल रही। युवा मंडल के सदस्यों ने प्रसाद वितरण की सेवा की। समापन पर मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया और सभी भक्तजनों को भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।



