अमेठी

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नहीं की जांच, जानबूझकर की लापरवाही – सुरेश कमल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। बसपा के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने मंगलवार को घटनास्थल पर जाकर लड़की की मां से जानकारी ‌ली। उन्होंने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस चुप बैठ गई। शंकर की बांग गांव के पास ही है। पुलिस कंकाल को गायब लड़की का कंकाल मानने को तैयार नहीं है,फिर कंकाल किसका है। एक महीने से पड़ी लाश को कुत्ते नोच नोच कर खा गए । गांव के लोग और बीट के सिपाहियों को को जानकारी नहीं मिली,यह अपने आप में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल है। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस को इस मामले में टीम गठित करके वर्क आउट करना चाहिए। बसपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पुलिस अधीक्षक को इस घटना को स्वयं संज्ञान में लेना चाहिए।

कोट

पूरे राजा में मिला कंकाल गायब लड़की महिमा का है,यह कैसे कहा जा सकता है।कौन पहचान करेगा। लड़की की मां ने संदेह व्यक्त किया है।जो जानकारी दी है, उसके आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी और विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

नंद हौसिला यादव
थानाध्यक्ष, फुरसतगंज, अमेठी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button