सिंगरौली

हिंडालको महान के CSR प्रोजेक्ट उड़ान के तहत 39 युवाओं को मिला प्लेसमेंट 

कलेक्टर गौरव बैनल ने दिए नियुक्ति पत्र

श्रमिकों से मिल कर उनके सुरक्षा व्यवस्था का लिए जानकारी 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । हिंडालको महान के CSR प्रोजेक्ट “उड़ान” ने सिंगरौली के 39 युवाओं को कौशल शिक्षा दे कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की अनोखी पहल के तहत, युवाओं को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित ओ. पी. जिंदल कम्युनिटी कॉलेज,जिंदल यूनिवर्सिटी में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया गया। तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद आज कलेक्टर  बैनल के कर कमलों द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्राप्त कर खुशियों से भर उठे 39 युवा ।
इन युवाओं को फिटर फैब्रिकेशन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे तीन उद्योगिक ट्रेडों में प्रशिक्षित किया गया। खास बात यह रही कि प्रशिक्षण पूरा होते ही सभी 39 युवाओं को याकाज़ी इंडस्ट्रीज़, बी.के.टी. टायर और माइंडज़लैब टेक्नोलॉजीज़ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में ₹17,000 से ₹28,000 मासिक वेतन के साथ नियुक्ति मिली।
इस प्लेसमेंट प्रमाणपत्र और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हिंडालको महान के एच. आर. कम्युनिकेशन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में हिंडालको महान के इकाई प्रमुख एस. सेंथिलनाथ, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, वित्त प्रमुख रोहित मेथेथी, जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह, तथा अन्य अधिकारियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बैनल ने कहा की
CSR की यह सराहनी पहल है तथा सिंगरौली के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्किल मिले ताकि युवाओं को रोज़गार प्राप्त हो साथ ही बाहर जाकर सीखने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए—सीखेंगे तो आगे बढ़ेंगे।”
उन्होंने “उड़ान” को युवाओं की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में मजबूत कदम बताया।
कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम पश्चात प्लांट का भ्रमण किया एवं कार्य कर रहे श्रमिकों से मिल कर उनके सुरक्षा व्यवस्था का भी जानकारी प्राप्त किया तथा हिंडाल्को के वरिष्ठ अधिकारियों को इस आशय के भी निर्देश दिए कि श्रमिकों के सुरक्षा में ना हो कोई भी लापरवाही ,रखें विशेष ध्यान ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button