खैरथल

लाला जयनारायण खंडेलवाल के 114वें जन्मोत्सव पर हुए भव्य धार्मिक कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर के प्रमुख समाजसेवी रहे लाला जयनारायण खंडेलवाल के 114वें जन्मोत्सव पर खंडेलवाल परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में लाला जयनारायण पांची देवी स्मृति उद्यान में प्रातः 9 बजे पूजन, हवन के बाद अलवर से आए म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीतमय भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। इसके पश्चात जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों की सहायतार्थ राशन किट , शाल का वितरण किया गया।  आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं मूलतः खैरथल निवासी नवलकिशोर झालानी द्वारा वर्षभर अपनी जन्मभूमि पर सामाजिक सरोंकार एवं आद्यात्मिक सरोकारपूर्ण अनेक कार्यक्रम करते हैं। इन्ही सरोकारों के तहत जन्मोत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि विधायक दीपचंद खैरिया, अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरपरिषद में प्रतिपक्ष के नेता विक्की चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गिरीश डाटा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता सहित समाजसेवी सुभाष गोयल, प्रहलाद गोयल, ओमप्रकाश मांधू,रामोतार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button