सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने वीणा वादिनी विद्यालय में शैक्षिक सामग्री वितरित कर बढ़ाया उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। समुदाय विकास के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता के तहत एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा ग्राम-बुधेला स्थित वीणा वादिनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को 200 स्कूल बैग, स्टेशनरी किट तथा फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन रैकेट-शटल और शतरंज बोर्ड सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई। यह विद्यालय अपने अनूठे शैक्षणिक मॉडल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, जिसमें बच्चों को ‘एम्बिडेक्स्ट्रस लर्निंग’—अर्थात दोनों हाथों से समान रूप से लिखने-सिखने—का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनकी एकाग्रता, दक्षता एवं संज्ञानात्मक विकास में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम का नेतृत्व  बिपाशा देब, अध्यक्षा (उत्तरा महिला क्लब) ने किया तथा  चित्रलेखा साहा, अध्यक्षा (सुहासिनी संघ) ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के प्राचार्य  बी.पी. शर्मा ने शिक्षकों एवं स्टाफ के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और एनटीपीसी द्वारा समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने में निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम में एनटीपीसी परियोजनाओं की विभिन्न महिला क्लबों की गणमान्य सदस्य भी उत्साहपूर्वक शामिल हुईं, जिनमें  कृष्णा चट्टोपाध्याय, अध्यक्षा (अपराजिता महिला क्लब),  प्रज्ञा नाइक, अध्यक्षा (वनिता समाज),  शिखा श्रीवास्तव, अध्यक्षा (वर्तिका महिला मंडल),  दुर्गा कुमारी, अध्यक्षा (जागृति समाज),  अनुपमा श्रीवास्तव, अध्यक्षा (प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब),  ममता कैबोर्त्ता, अध्यक्षा (सखी लेडीज क्लब) तथा  रंगना, उपाध्यक्षा (अपराजिता महिला क्लब) प्रमुख रहीं।
इसके अतिरिक्त सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्या  कविता राजकुमार (उपाध्यक्षा),  उमा सुरेश (इंचार्ज, बाल भवन),  निशी सिन्हा (इंचार्ज, वेलफेयर विंग) तथा  शिल्पा कोहली, महासचिव(सुहासिनी संघ) ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन  कमना शर्मा, उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन),  माहताब आलम, उप महाप्रबंधक(सीएसआर/आर एंड आर) तथा  अनम खान, अधिकारी (मानव संसाधन) द्वारा किया गया। इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल ने शिक्षा को सशक्त बनाने, नवाचारपूर्ण सीखने के वातावरण को प्रोत्साहित करने तथा बच्चों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने वाले संसाधन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः मजबूत किया।
    शंकर सुब्रमणियम उप प्रबंधक(नैगम संचार)
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button