सिंगरौली

नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों पर की कार्रवाई

व्यापारियों को चिन्हित स्थानों पर किया शिफ्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर टीम ने निरीक्षण कर चिन्हित स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। निगम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क किनारे फल, सब्जी, ऑटो और कपड़ों के अस्थायी दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित किया था।
निरीक्षण के बाद निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और उन सभी व्यापारियों को निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है, जहाँ उनके लिए पहले से जगह तय की गई थी। निगम का कहना है कि साफ-सफाई के साथ व्यवस्थित रूप से इन व्यापारियों को उनके निर्धारित व्यापारिक क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है।
निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि यातायात सुचारु बनाए रखने और शहर को व्यवस्थित करने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाएँ, ताकि शहर की सुंदरता और व्यवस्था बनी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button