बरेली

भारतीय स्टेट बैंक ने स्थापना दिवस पर नागरिकों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो   

बरेली : रिठौरा ‌नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा ने मंगलवार को स्थापना दिवस पर स्कूली छात्र -छात्राओं एवंं ग्राहकों का सम्मान किया।इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने अश्वनी वर्मा ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा देश का सबसे विश्वसनीय बैंक सदैव ग्राहक हितों के लिए तत्पर रहता है।हम सबका भी यह प्रयास है, सदैव जनहित में बेहतर कार्य कर सेवाएं देते रहें।उप प्रबंधक काजल पाण्डेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।इस मौके पर विवेक चित्रांश, शिवांगी शर्मा, रामानुज प्रसाद,सुमन गंगवार,रानू, आशीष, संजू महेंद्र पाल सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button