
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आईबीएफए प्रदेश संरक्षक) इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिशन यूपी के तत्वाधान में राष्टीय कोर कमेटी के द्वारा नदीम इकबाल को आईबीएफए प्रदेश संरक्षक एवं अमित चौहान जी को प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री बनाया गया है।
आईबीएफए राष्ट्रीय सचिव नदीम खान ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सम्मान समारोह आज 20 नवंबर 2025 प्रातः 11 बजे, गुलाब रिसोर्ट, नियर रेशमा हॉस्पिटल, मिनी बाय पास बरेली पर किया गया । नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को संगठन द्वारा जारी प्रमाण पत्र एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह में आईबीएफए प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री मनमोहन सिंह तनेजा, फौजी चरन सिंह यादव, अब्दुल अलीम, आलम सिद्दीकी, नसीम खान (गुड्डू), डॉ नदीम आलम, सुदेश कुमार,मो आकिल, मो आरिफ पिंटू,, मोईन उद्दीन,मुश्ताक अली, गिरजेश मिश्रा, फुरकान अहमद खान, फैजान खान, नमन तनेजा,सुहैल पठान, राजू, समसुद्दीन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



