पाकुड़

8 सितम्बर से तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर का हुआ शुभारम्भ

Three day special revenue camp started from 8th September

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दाखिल खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र, आनलाईन लगान रसीद निर्गत एवं अन्य राजस्व से सम्बन्धित मामलों का निष्पादन किया जायेगा। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर 8 सितम्बर, 9 सितम्बर एवं 10 सितम्बर को सभी अंचलों में तीन दिवसीय राजस्व विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जायेगा। 08 सितंबर 2025 (सोमवार) को पाकुड़ अंचल के कुमारपुर पंचायत भवन, कालिदासपुर पंचायत भवन, शहरकोल पंचायत भवन, प्रखंड परिसर राजस्व कचहरी भवन, झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत भवन में एवं 09 सितंबर 2025 (मंगलवार) को मालपहाडी पंचायत भवन, जयकिष्टोपुर पंचायत भवन, ईलामी पंचायत भवन, पृथ्वीनगर पंचायत भवन, प्रखंड परिसर राजस्व कचहरी भवन एवं 10 सितंबर 2025 को रहसपुर पंचायत भवन, मदनमोहनपुर पंचायत भवन,भवानीपुर पंचायत भवन, नसीपुर पंचायत भवन, पोचाथोल पंचायत भवन, प्रखंड परिसर राजस्व कचहरी भवन में आयोजित किया जायेगा। 08 सितंबर 2025 (सोमवार) को हिरणपुर अंचल के मोहनपुर पंचायत भवन, 09 सितंबर 2025 को मंझलाडीह पंचायत भवन एवं 10 सितंबर 2025 को मुर्गाडांगा पंचायत भवन में आयोजित किया जायेगा। 08 सितंबर 2025 (सोमवार) को लिट्टीपाड़ा अंचल के पंचायत भवन जोरडीहा, पंचायत भवन कुंजबोना, पंचायत भवन सोनाधनी, पंचायत भवन नवाडीह एवं 09 सितंबर 2025 (मंगलवार को) पंचायत भवन कुजबोना, पंचायत भवन बड़ा सरसा, पंचायत भवन सुरजबेड़ा एवं 10 सितंबर 2025 (बुधवार को) पंचायत भवन, करमाटांड़, पंचायत भवन, बड़ा घघरी, पंचायत भवन तालझारी, राजस्व कचहरी लिट्टीपाड़ा में आयोजित किया जायेगा। 08 सितंबर 2025 (सोमवार) को अमड़ापाड़ा अंचल के पंचायत भवन आलुबेड़ा, 09 सितंबर 2025 (मंगलवार को) पंचायत भवन सिंगारसी एवं 10 सितंबर 2025 (बुधवार को) पंचायत भवन जामुगड़िया में आयोजित किया जायेगा। 08 सितंबर 2025 (सोमवार) को महेशपुर अंचल के पंचायत भवन बरूंगा, 09 सितंबर 2025 (मंगलवार) को पंचायत भवन रामपुर एवं 10 सितंबर 2025 (बुधवार) को अंचल महेशपुर में आयोजित किया जायेगा। 08 सितंबर 2025 (सोमवार) को पाकुड़िया अंचल के पंचायत भवन पलियादाहा, 09 सितंबर 2025 (मंगलवार) को पंचायत भवन लागडुम एवं 10 सितंबर 2025 (बुधवार) को अंचल कार्यालय पाकुड़िया में आयोजित किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button