खेलगोड्डा

खो खो में खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। गोड्डा जिला खो खो  संघ की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान खो खो संघ सचिव आर्य चंद्रवंशी ने बताया कि दोनों दिन के आयोजन में गोड्डा जिला के तमाम निजी विद्यालय एवं सरकारी विद्यालय में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रथम दिन खेल का शुभारंभ समाजसेवी मुकेश अंबानी, अल्पसंख्यक बोर्ड के इकरार उल हसन द्वारा किया गया। तथा दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अल्पसंख्यक बोर्ड के प्रनेश सुलेमान, राजेश मंडल, समाजसेवी अरूण साह, देव कुमार, रमला हाई स्कूल के नीरज सिंह उपस्थित हुए। दूसरे के दिन बालक एवं बालिका वर्ग में धपरा हाई स्कूल, देव स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, गोड्डा ब्लास्ट ने बाजी मारी। संघ के कोच विजय कुमार ने सारी टीम को बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button