हापुड़
प्री-नेशनल इण्डिया ऑपन शूटिंग प्रतियोगिता आहूत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । गत11 नवम्बर 2025 से 20 नवम्बर 2025 तक एम.पी. शूटिंग रेंज, भोपाल में आयोजित प्री-नेशनल इण्डिया ऑपन शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोदीनगर रोड, हापुड़ की 3 छात्राओं ने शूटिंग कोच के मार्गदर्शन में प्रतिभाग कर नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय प्रबन्धन ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



