बरेली

चिल्ड्रेन्स एकेडमी के संस्थापक स्वर्गीय गाफिल क़ो याद किया                           

   नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो             

  बरेली : चिल्ड्रेन्स एकेडमी के संस्थापक स्वर्गीय रविशंकर गाफिल क़ो उनके जन्मदिन पर याद किया गया , एकेडमी के चेयरमैन वरिष्ठ रंगकर्मी व समाजसेवी भूपेंद्र नाथ वर्मा ने उनके जन्मदिवस पर अपने विचार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय  ग़ाफ़िल एक महान समाजसेवी, संगीतकार,शायर शिक्षाविद थे उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में शिक्षा,संगीत शायरी व  विभिन्न कलाओं के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया ,उन्होंने 1954 में अपने विद्यालय दी  चिल्ड्रेन्स एकेडमी की स्थापना की,उस समय जनपद में दो या तीन ही इंग्लिश  माध्यम के स्कूल होते थे श्री वर्मा ने बताया की श्री रविशंकर ने अपने संस्थान के माध्यम से बरेली के होनहार छात्र जो की वर्तमान में विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना,जानेमाने अधिवक्ता, अनिल कुमार एडवोकेट जी , राधा कमल सारस्वत जी, डॉ जे के. भाटिया आदि नाम रोशन कर रहे हैँ ,इस अवसर पर श्री ग़ाफ़िल के  चित्र  पर फूल माला पहनाकर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,इस मौके पर प्रबंधक श्रीमती रत्ना वर्मा,उपप्रबंधक आदित्य नाथ वर्मा,इं. जूही कोहली, शिक्षाविद विभूति वर्मा,विशाल कोहली, आकाश सक्सेना आदि उपस्थित रहे !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button