अमरोहा

रजबपुर में क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त।

"कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस टीम के साथ।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक यादव ने रजबपुर क्षेत्र में पैदल गश्त की।यह गश्त रजबपुर पुलिस टीम के साथ की गई।
गश्त के दौरान अधिकारी और पुलिसकर्मी बाजारों मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पहुंचे।उन्होंने इन क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया।क्षेत्राधिकारी यादव ने पुलिस टीम को सतर्क रहने नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई।पुलिस ने सुरक्षा संबंधी उनके सुझाव सुने और उन्हें पुलिस की हर समय सजग रहने का आश्वासन दिया।इस पैदल गश्त से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button