सिंगरौली

जिले में चल रहे एस.आई.आर के कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा आयोजित कर ग्राम संबंधित विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करे:  बैनल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य सिंगरौली जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में चल रहा है जिसके अवलोकन हेतु कलेक्टर गौरव बैनल चितरंगी विकास खंड क्षेत्रांतर्गत के ग्राम पंचायत पिड़रिया पहुंचे। कलेक्टर ने बी.एल.ओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन कर निर्देश दिए कि कार्य में और प्रगति लाई जाए ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके। वहीं उपस्थित मतदाताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में विधिवत अवगत कराया गया। साथ ही मतदाताओं से इस आशय की अपेक्षा की है कि अपने मोहल्ले पड़ोसियों को भी मतदान केंद्र में पहुंचकर एस.आई.आर की प्रक्रिया में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करे। कोई भी मतदाता पुनरीक्षण सूची के कार्य से वंचित न रहे। यह महत्वपूर्ण कार्य है। वही उपस्थित ग्राम वासियों से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण आदि योजनाओं के संबंध में जानकारी ली ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि समय पर खाद्यान्न नहीं मिलता है तथा विद्यालय में समय पर शिक्षक भी नहीं आते हैं तथा बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन भी मीनू के आधार पर नहीं दिया जा रहा है। साथ ही इस आशय से भी अवगत कराया की कुछ मोहल्ले सड़क के अभाव आव गमन से वंचित है ऐसे मोहल्ले में सड़क बनाकर उन्हें मुख्य सड़क से जोड़ने की आवश्यकता है तथा अभी कई हितग्राहियों को आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है जिसे दिलाया जाए।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए की अपने स्तर से विद्यालयों सहित खाद्यान्न की उपलब्धता एवं समय राशन दुकान विद्यालय खुलने आदि का निरीक्षण करें तथा विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करें वही जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए की एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराए हितग्राहियों को उनकी पात्रता अनुसार लाभ प्रदान कराया जाए एवं ग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि विकास के मुख्य धाराओं से ग्राम को जोड़ा जा सके। वही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए की ग्राम से संबंधित पुराने कार्य जो संचालित है उनको गुणवत्ता के स्तर पर नहीं किया जा रहा है एवं पुलिया के भी कार्य अधूरे पड़े हैं उनका निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें भ्रमण के दौरान एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, जनपद पंचायत के सीईओ मानसिंह सैयाम उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button