बरेली

बहुजन समाज पार्टी के द्वारा काशीराम जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में होगा रैली का आयोजन                             

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो               

 

बरेली : नवाबगंज भोजीपुरा बहेड़ी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करके डी एस फ़ोर एवं बामसेफ बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन समाज के जन्मदाता दलित पिछड़े अल्पसंख्यक गरीब तबके समाज को जगाने वाले दलित पिछड़ों में जन्में सभी महापुरुषों का  मिशन जो लंबे समय से शांत पड़ा हुआ था उस मिशन को आगे बढ़ाने वाले बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब जी के पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर समय प्रातः 8:00 बजे  श्रद्धांजलि अर्पित करने को  काशीराम स्मारक स्थल लखनऊ में विशाल रैली का कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में किया जा रहा है बहुजन समाज पार्टी देश में तीसरे नंबर की राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश की चार बार  रही मुख्यमंत्री बहुजन समाज की शेरनी आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा  निर्देशानुसार सबसे निचले स्तर गांव बूथ चलो अभियान के तहत नवाबगंज भोजीपुरा बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में बैठ की गई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संयोजकों ने की मीटिंग के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक  अयोध्या प्रसाद गंगवार जी दूसरे जिला संयोजक  बी आर सागर जी जिला प्रभारी रामदास कश्यप जिला प्रभारी  श्याम मूर्ति  विधानसभा संयोजक भोजीपुरा अमित सिद्धार्थ रहे जिला संयोजक  बी आर सागर ने  कहां बहुजन समाज पार्टी किसी जाति धर्म व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं रही है और ना है बहुजन समाज पार्टी केवल गैर बराबरी वाली व्यवस्था के खिलाफ रही है बहुजन समाज पार्टी सभी जाति धर्मो का सम्मान करती है  सर्वजन हिताय सर्जन सुखाय के हिसाब से चलना चाहती है  बहुजन समाज पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार चलाई थी बहुजन समाज के दलितों पिछड़ों में जन्में सभी संतों   महापुरुषों के मिशन को आगे  बढ़ाने वाली असली अंबेडकरवादी पार्टी बीएसपी की विरोधी  पार्टियों से बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है ! मान्यवर काशीराम साहब की पुण्यतिथि 9 अक्टूबर समय प्रातः8:00 बजे काशीराम स्मारक स्थल परनिर्वाण दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई मुख्य स्थिति जिला संयोजक  अयोध्या प्रसाद गंगवार ने कहा मान्यवर काशीराम साहब और परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ही बहुजन समाज की असली हितैषी  है दलित पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिलवाने वाले बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक महापुरुष मान्यवर काशीराम साहब के पुण्यतिथि पर लखनऊ पहुंचकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें आप सभी साथियों ने पिछड़ा वर्ग भाईचारा दलित पिछड़ों के साथ-साथ सर्व समाज में भाईचारा पैदा करके 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी ठीक उसी प्रकार से 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करें तभी मान्यवर श्री कांशीराम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी मैं बैठक में रामकिशोर कश्यप शिवम गंगवार रघुवीर कश्यप कल्याण दिवाकर भानु प्रताप गंगवार कीरत गंगवार राजाराम कश्यप अफजाल अंसारी आकाश गंगवार प्रकाश बीर मौर्य संजीव राठौर कालीचरण राठौर राशिद खान इरफान मंसूरी पृथ्वी सिंह पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद ओम प्रकाश पटेल धर्मवीर सिंह चौधरी ठाकुर दास राजपाल कश्यप हर प्रसाद आजाद आदि उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button